पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अमित को उनकी मां गुड्डी देवी मिठाई खिलाते हुए और साथ अन्य
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस के नगला भोजा निवासी एक युवक ने सम्मलित राज्य-प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा उत्तीर्ण की है। उसका चयन आबकारी निरीक्षक के पद पर हुआ है। नगला भोजा निवासी इस युवक अमित कुमार के पिता जयपाल सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई हैं और इस समय उनकी तैनाती फिरोजाबाद में है।
अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने ग्रेजुएशन दयालबाग विवि आगरा से किया था। इसके बाद उन्होंने प्रयागराज में रहकर कोचिंग की। दूसरी बार में उन्हें सफलता मिली है। अमित के परिवार में उनकी मां जहां घरेलू महिला हैं, तो उनकी बड़ी बहन भी सरकारी सेवा में है और उनके एक भाई इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं। अमित ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। इस परिणाम के बाद अमित के घर में बधाई देने वालोंं का तांता लगा रहा।