स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के लिए आरोग्य मेले के साथ अब शिविर भी लगाए जाएंगे। अब तक जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले आयोजित हो रहे हैं।
सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह ने बताया है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर पहले की भांति प्रत्येक रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन होता रहेगा। सीएचसी पर आरोग्य शिविर का आयोजन महीने के चौथे शनिवार को होगा। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर महीने के तीसरे शुक्रवार को आयोजन होगा। पीएचसी पर महीने के तीसरे रविवार को आरोग्य शिविर आयोजित होंगे। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, शल्य चिकित्सा, नेत्र स्वास्थ्य, नाक, कान व गला संबंधी सेवाएं, चर्म रोग, मानसिक स्वास्थ्य, दंत, मुख स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।