नगर निकाय निर्वाचन को लेकर दाखिल नामांकन पत्रों की मंगलवार को जिले भर की तहसीलों में आरओ व एआरओ द्वारा जांच की गई। तहसील सदर परिसर में नगर पालिका हाथरस के अध्यक्ष और सभासद, नगर पंचायत मुरसान, नगर पंचायत मेंडू के अध्यक्ष व सदस्य के पदों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। तीनों नगर निकायों में सभी नामांकन सही पाए गए। इस दौरान प्रत्याशी भी मौजूद रहे।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिले की सभी तहसीलों में नगर निकायों के अध्यक्ष व सभासद पदों नामांकन दाखिल किए गए थे। आयोग की ओर से इन नामांकन प्रपत्रों की जांच के लिए 25 अप्रैल नियत की गई थी। आयोग के निर्देश के क्रम में सुबह से ही सभी तहसीलों में आरओ व एआरओ द्वारा अध्यक्ष व सभासद पदों के नामांकन प्रपत्रों की जांच शुरू की गई। निकायों में अध्यक्ष पद के लिए प्राप्त 92 में से सभी नामांकन प्रपत्र सही पाए गए। दूसरी ओर सभासद पदों के 737 नामांकन प्रपत्र दाखिल हुए थे। इनमें से पांच विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए हैं। सभासद के 732 नामांकन प्रपत्र सही पाए गए।
नगर निकाय सही पाए गए नामांकन
हाथरस 6
सिकंदराराऊ 10
मुरसान 8
मेंडू 16
सादाबाद 18
सहपऊ 6
हसायन 10
पुरदिलनगर - 8
सासनी 10
कुल 92
नगर निकाय में सभासद पद की संवीक्षा की स्थिति
नगर निकाय कुल नामांकन निरस्त सही पाए गए
हाथरस 187 0 187
सिकंदराराऊ 149 1 148
मुरसान 42 1 41
मेंडू 53 0 53
सादाबाद 89 3 86
सहपऊ 46 0 46
हसायन 37 0 37
पुरदिलनगर - 71 0 71
सासनी 63 0 63
कुल 737 5 732