फिरोजाबाद के बल्लेबाज शोऐब को मैन आफ मैच की ट्रॉफी देते कुंवर शादाब कुरैशी आदि।
- फोटो : संवाद
नगर पालिका क्रीड़ास्थल पर खेले जा रहे ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद ने दिल्ली को 66 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में अलीगढ़ और फिरोजाबाद के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए मुकाबला होगा।
बृहस्पतिवार को किड्स कॉर्नर फिरोजाबाद और नमन शर्मा के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किड्स कॉर्नर फिरोजाबाद निर्धारित 20 ओवर में 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुकाबले की शुरुआत से ही फिरोजाबाद के शोएब ने तेज बललेबाजी करते हुए रन बंटोरा शुरू कर दिए थे। शोएब ने 46 गेंदों में सात छक्के और पांच चौके की मदद से ताबड़तोउ़ 76 रन की पारी खेली। इसके बाद फिरोजाबाद के देवश ने 38 गेंदों में दो छक्के और सात चौके की मदद से 53 रन की पारी खेलते हुए विपक्षी टीम को 222 रनों का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नमन शर्मा दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। मुकाबले की शुरुआत से उसके विकेट गिरते चले गए। हालांकि दिल्ली के कप्तान नमन शर्मा ने मुकाबले को संभालते हुए 26 गेंदों में एक छक्का और तीन चौके लगाकर 26 रन बनाए। दिल्ली के ही अक्षय सिंघल ने 17 गेंदों में एक छक्का और दो चौके लगाकर 22 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्याद देर तक नहीं टिक सका और टीम ने 160 के स्कोर पर सभी 10 विकेट गंवाकर मुकाबला हार गई। मुकाबला को देखने के लिये भारी भीड़ उमड़ी। मैन आफ दी मैच का पुरस्कार फिरोजाबाद के शोएब को कुंवर शादाब कुरैशी ने प्रदान किया।