फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊजी मेले में भीड़ को नियंत्रित करेंगे एलिस व अर्जुन

विज्ञापन
दाऊजी मेले के लिए लाए गए घोड़े। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिस प्रकार महाराणा प्रताप को अपने घोड़े चेतक पर पूरा भरोसा था। रानी लक्ष्मीबाई अपने घोड़े पवन को विश्वास पात्र मानती थीं। इसी तरह आज के युग में आगरा व अलीगढ़ से पीएसी में तैनात जवानों को अर्जुन, ब्लैकब्यूटी, एलिस व मैनसन पर भरोसा है। एक घोड़ा कम से कम पचास लोगों को नियंत्रण कर सकता है।
ये घोड़े इलाहाबाद कुंभ से लेकर राष्ट्रपति की परेड में शामिल हो चुके हैं। इन्हें दाऊजी मेले में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बुलाया गया है। ब्रज प्रसिद्ध लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में शनिवार से बड़े कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। इन कार्यक्रमों में काफी संख्या में लोग जुटते हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मियों की तैनाती स्थान स्थान पर की है। इसके अलावा जहां ज्यादा भीड़ उसके नियंत्रण के लिए आगरा व अलीगढ़ से घोड़े मंगाए हैं। घोड़ों को मुरादाबाद व सीतापुर की पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग दी गई है। पूरे प्रदेश में दस अलग अलग स्थानों पर घोड़े रहते हैं।
विज्ञापन

मेला श्री दाऊजी महाराज में आगरा से ब्लैक ब्यूटी, एलिस घोड़ा आया है। अलीगढ़ से मैनसन व अर्जुन नाम का घोड़ा आया है। ये घोड़े गोवर्धन मुडिया पूर्णिमा मेला, इलाहाबाद कुंभ, राज्यपाल की परेड आदि में शामिल हो चुके हैं। एक घुड़सवार पचास लोगों पर शिकंजा कस सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें