कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के तहत जिले के सभी विकास खंडो व तहसील मुख्यालयों पर कृषि केंद्र खोले जाएंगे।
उप निदेशक कृषि हंसराज ने बताया कि जनपद में कुल 18 कृषि केंद्र, वन स्टॉप शॉप, एग्री जंक्शन खोले जाएंगे। इन कृषि केंद्रों को खोलने के लिए विभाग ने पात्र उम्मीदवारों से 10 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं।
उन्होंने बताया है कि वह उम्मीदवार जिनकी आयु 40 वर्ष से अधिक न हो तथा वे कृषि स्नातक/कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक हो, पात्र माने जाएंगे। अनुसूचित जाति तथा महिला आवेदकों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। संवाद