फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बीमार बेटी की मौत के बाद दंपति ने लगाई जिले में एम्स की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमार बेटी की मौत से व्यथित दंपति ने जिले में अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के लिए मुहिम शुरू कर दी है। शनिवार को दंपति ने जिला अस्पताल में हस्ताक्षर अभियान चलाया। पूर्व में इस मांग को लेकर दंपति अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंप चुका है।
विज्ञापन


कपिल सिंह निवासी खंदारीगढ़ी ने बताया कि उसकी नौ साल की बेटी तेजस्वनी एक्यूट लिवर फेलियर नामक बीमारी से ग्रसित थी। हाथरस के किसी भी अस्पताल में उसे उपचार नहीं मिल सका। दिल्ली एम्स में जगह खाली नहीं होने के कारण वहां उसे भर्ती नहीं किया जा सका।

आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत से व्यथित दंपति को इससे आघात लगा। दंपति ने ठान लिया कि वह जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कुछ करेंगे। इसके लिए वह अधिकारियों के दरवाजे भी खटखटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें