फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दुर्घटना में घायल अधिवक्ता की उपचार के दौरान मौत

Fri, 14 Jul 2023 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल अधिवक्ता ने आगरा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




62 वर्षीय लीलाधर पुत्र गोपीराम निवासी चंदपा सदर तहसील में अधिवक्ता थे। छह जुलाई को वह तहसील से घर जा रहे थे। तभी किसी वाहन ने नगला भुस के निकट साइकिल सवार अधिवक्ता को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन



हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा था। वहां गंभीर हालत में उन्हें रेफर कर दिया गया था। बुधवार रात अधिवक्ता ने आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अधिवक्ता की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें