फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अव्यवस्थाओं पर बिफरे एडीआरएम, एक को किया संबद्ध, हाथरस जंक्शन पर बनेगा एक और फुट ओवरब्रिज

Sun, 31 Dec 2023 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एडीआरएम 30 दिसंबर दोपहर को अचानक हाथरस जंक्शन स्टेशन पहुंचे। उन्हें देखते ही वहां रेलवे के अधिकारी व कर्मचारियों में खलबली मच गई। एडीआरएम का सामना यहां शिकायतों से हुआ। तत्काल कोटे के आरक्षण में अनियमितता की शिकायतों पर वाणिज्य विभाग के एक कर्मी को प्रयागराज से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते अपर मंडल रेल प्रबंधक सामान्य संजय सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) संजय सिंह ने हाथरस जंक्शन, हाथरस किला व सासनी रेलवे स्टेशन का 30 दिसंबर को औचक निरीक्षण किया। हाथरस जंक्शन स्टेशन पर कई अनियमितताएं व अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और इनकी जांच कराने के निर्देश दिए। एक कर्मी को प्रयागराज से संबद्ध कर दिया।

विज्ञापन


एडीआरएम 30 दिसंबर दोपहर को अचानक हाथरस जंक्शन स्टेशन पहुंचे। उन्हें देखते ही वहां रेलवे के अधिकारी व कर्मचारियों में खलबली मच गई। एडीआरएम का सामना यहां शिकायतों से हुआ। तत्काल कोटे के आरक्षण में अनियमितता की शिकायतों पर वाणिज्य विभाग के एक कर्मी को प्रयागराज से संबद्ध कर दिया। इस मामले में शिकायतकर्ताओं ने आरपीएफ को भी कटघरे में खड़ा किया। स्टेशन पर मौजूद कैंटीन संचालकों ने अनावश्यक कार्रवाई का आरोप लगाते हुए अलीगढ़ स्टेशन के एक अधिकारी की शिकायत की। एडीआरएम ने इसकी जांच कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर अव्यवस्थाओं के साथ गंदगी देखकर एडीआरएम नाराज हो गए।

उन्होंने मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर लताड़ा। स्टेशन पर पेयजल अव्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। इसे लेकर एक सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एडीआरएम हाथरस किला स्टेशन पहुंचे। वहां उन्होंने माल गोदाम सहित पूरे स्टेशन का निरीक्षण किया। माल गोदाम में और अधिक सुविधाएं देने की बात कही। एक टूटी हुई बेंच को बदलवाए जाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंंने स्टेशन की कुल आय के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


हाथरस जंक्शन पर बनेगा एक और फुट ओवरब्रिज
एडीआरएम संजय सिंह ने हाथरस जंक्शन स्टेशन निरीक्षण के दौरान स्पष्ट तौर पर कहा कि यहां एक फुट ओवरब्रिज की स्वीकृति मिल गई है। इसका जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि स्टेशन पर सिर्फ एक ओर ही फुट ओवरब्रिज है। दूसरी ओर एफओबी बनाए जाने के लिए लंबे समय से समाजेसवी रामगोपाल दीक्षित की ओर से मांग की जा रही थी।

सासनी स्टेशन अधीक्षक को किया जाएगा पुरस्कृत
एडीआरएम ने हाथरस जंक्शन, हाथरस किला के बाद सासनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें स्टेशन पर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। विशेष तौर पर सफाई देखकर एडीआरएम काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने इसे लेकर आम यात्रियों व कुछ कर्मचारियों से बात भी की। उन्होंने यहां जिम्मेदारी संभालने वाले स्टेशन अधीक्षक सीएम कुलश्रेष्ठ को पुरस्कृत करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें