श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। आयोजनों को लेकर जिलाधिकारी ने मंगलवार को बैठक की। जिले के शीतगृह, पेट्रोल पंप संचालकों, ट्रांसपोर्टर, ग्राम प्रधानों, एनसीसी, एनएसएस, बस संचालकों को निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने पेट्रोल पंप संचालकों से प्रकाश के उचित प्रबंध करने तथा शौचालय संचालित करने के लिए कहा। अधीनस्थों को सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट से वार्ता कर रूपरेखा तैयार करने के लिए कहा। मार्ग पर लगाए जाने वाले कांवड़ शिविरो में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। सोमवार व महत्वपूर्ण पर्वों पर शराब व मांस की दुकानों को जलाभिषेक स्थल व आसपास बंद कराने के लिए कहा। कांवड़ मार्ग पर अव्यवस्थित विद्युत तारों को ठीक करने के लिए कहा। पीडब्ल्यूडी से यात्रा के मार्गों को गड्ढा मुक्त किया जाने के निर्देश दिए।