हाथरस। जेसीआई का तृतीय अधिष्ठापन एवं शपथ ग्रहण समारोह लखन किशन गेस्ट हाउस सिकंदराराऊ रोड पर हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार परिषद एवं सपा के प्रदेश सचिव श्रीरामनिवासी गुप्ता एवं कुमारी मंजू वार्ष्णेय उपस्थित हुईं।जेसीआई इंटर नेशनल क्लब हाथरस के तृतीय अधिष्ठापन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलिन एवं जेसी वंदना के साथ हुआ। विशिष्ठ अतिथि के रूप में जेड वीपी जेसी राकेश झा, जेसी अंशुल अग्रवाल, जेसी राजेश गोपाल, जेसी सुधांशु प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जेड वीपी राकेश झा द्वारा सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। जेसी क्लब के तृतीय समारोह में अध्यक्ष पद पर जेसी सुनील बंसल जेसी सचिव पद पर मदन मोहन अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर जेसी प्रवीन कुमार अग्रवाल को शपथ दिलाई गई। जेड वीपी जेसी राकेश झा ने क्लक की कार्य प्रणाली और क्लब के उददेश्यों पर प्रकाश डाला।अध्यक्षीय संबोधन में जेसी सुनील बंसल ने कहा कि क्लब अपनी समाजिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगा। इसके बाद उन्होंने कार्यकारिणी का गठन कर सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। जेड जेसी राकेश अग्रवाल द्वारा सभी सदस्यों को पिन एवं मैंम्बर किट प्रदान की। इस मौके पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में क्लब फाउंडर मुकेश अग्रवाल, जेसी पूर्व अध्यक्ष रूपेश गर्ग एंव जय मित्तल, वरा गर्ग, किशन गोपाल, दुर्गेश गुप्ता, बृजेश गोयल, सौरभ राठी, दीपक अग्रवाल, दिनेश सिंघल, रवि विंदल, सतीश बंसल, सचिन गोयल, मधुप गर्ग, दीपक अग्रवाल आदि उपस्थित थे। -----