फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 23 अप्रैल को गांव राजपुर आएंगे अपर मुख्य सचिव पंचायतराज, तैयारियां जोरों पर

Thu, 18 Apr 2024 04:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ग्राम पंचायत राजपुर में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ठोस अपशिष्ट निस्तारण संयंत्र बनाया गया है। इसके माध्यम से ठोस कचरे का निस्तारण किया जा रहा है। संयंत्र के संचालन की स्थिति को देखने के लिए अपर मुख्य सचिव पंचायतराज विभाग मनोज कुमार सिंह 23 अप्रैल को ग्राम पंचायत राजपुर आएंगे।
विज्ञापन
गांव राजपुर में निरीक्षण करते उप निदेशक पंचायतराज। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम पंचायत राजपुर में बने ठोस कचरा निस्तारण संयंत्र का अपर मुख्य सचिव पंचायतराज मनोज कुमार सिंह स्थलीय निरीक्षण करेंगे। 17 अप्रैल को उपनिदेशक पंचायतराज अमरजीत सिंह व जिला पंचायतराज अधिकारी सुबोध जोशी ने ग्राम पंचायत में बनाए गए संयंत्र का मुआयना किया और अपर मुख्य सचिव के आगमन के लिए तैयारियों का खाका खींचा।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत राजपुर में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ठोस अपशिष्ट निस्तारण संयंत्र बनाया गया है। इसके माध्यम से ठोस कचरे का निस्तारण किया जा रहा है। संयंत्र के संचालन की स्थिति को देखने के लिए अपर मुख्य सचिव पंचायतराज विभाग मनोज कुमार सिंह 23 अप्रैल को ग्राम पंचायत राजपुर आएंगे। इसे लेकर पंचायतराज विभाग की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है।

17 अप्रैल को डीडी पंचायतराज ने डीपीआरओ के साथ ग्राम पंचायत पहुंचकर विभाग की ओर से कराए गए कार्याें का मुआयना किया। पंचायत भवन में तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया। ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी ने ग्राम पंचायत में कराए गए कार्याें के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें