फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे प्रत्याशी पर हो सकती है कार्रवाई

Mon, 01 May 2023 11:47 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की स्थानीय इकाई ने नगर पंचायत मुरसान में अध्यक्ष पद का निर्दलीय चुनाव लड़ रहे गिर्राज किशोर शर्मा की रिपोर्ट आलाकमान को भेज दी है। माना जा रहा है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि गिर्राज किशोर शर्मा नगर पंचायत मुरसान के पूर्व चेयरमैन हैं और भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन भाजपा ने उनके स्थान पर रजनेश कुशवाहा को टिकट दे दिया। गिर्राज किशोर शर्मा भाजपा के घोषित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।



जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण भी उनके निवास पर गए थे, लेकिन शर्मा ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया था। अब सूत्रों की मानें तो स्थानीय इकाई ने उनके खिलाफ आलाकमान को रिपोर्ट भेजी है। ऐसे में शर्मा पर अनुशासनात्मक कार्यवाही हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें