क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अपहरण की झूठी सूचना से पुलिस कुछ देर उलझन में रही। कुछ ही घंटे में झूठी सूचना देने वाले युवक सहित उसके चार साथियों को हिरासत में ले लिया गया।
मुरसान निवासी युवक की सादाबाद निवासी युवक से दोस्ती थी। दोनों आगरा की कंपनी में साथ काम करते थे और किराए के मकान में साथ रहते थे। इसी बीच मुरसान निवासी युवक के संबंध सादाबाद निवासी युवक की पत्नी से हो गए। इसी को लेकर दोनों में मनमुटाव चल रहा था। सोमवार की दोपहर दोनों बाइक से मुरसान आ रहे थे।
बीच रास्ते में मुरसान निवासी युवक की बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। इसी दौरान पहले से योजना बनाकर बैठा सादाबाद निवासी युवक, मुरसान निवासी युवक के भाई को सादाबाद ले गया। इतनी ही बात पर मुरसान निवासी युवक ने अपने भाई के अपहरण की झूठी सूचना पुलिस को दे दी।कुछ ही घंटे में पुलिस ने इस मामले में शामिल पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी के खिलाफ कार्रवाई की है।