फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल के बच्चे से अश्लील हरकत करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के नामजदों पर एक दस साल के बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। पीड़ित का कहना है कि थाने में साहब नहीं मिले तो इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट की शरण ली है।
सिकंदराराऊ के एक कस्बा निवासी दस साल का बच्चा स्कूल से घर लौट रहा था। उसे नामजद रास्ते से अपने घर ले गए और उसके साथ अश्लील हरकत की। काफी तलाशने के बाद बच्चे के परिजन वहां पहुंचे तो बच्चा रोता हुआ मिला। उसने परिजनों को सारी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसका विरोध करने पर नामजदों ने परिजनों को धमकी दी। परिजन की मानें तो वह थाने गए, लेकिन वहां पर साहब नहीं मिले, आईजीआरएस पर शिकायत की गई, उस पर भी कुछ नहीं हुआ तो अब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने के लिए बच्चे के परिजन कोर्ट गए हैं, ताकि नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें