थाना साइबर क्राइम पुलिस ने डाक विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
26 मई को सासनी के गोपाल नगर निवासी सोनपाल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि उन पर व उनके दोस्तों पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने डाक विभाग में नौकरी लगवाने की बात कही। आरोपियों ने डाक विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपये झूठ बोलकर ले लिए और नियुक्ति पत्र दे दिया। जब जानकारी की गई तो नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। पुलिस इस मामले में आरोपी बौबी सोलंकी व शेखर स्वरूप थापक उर्फ सोनवीर को एक जून को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 13 अगस्त को पुलिस ने रिंकू उर्फ राधारमन निवासी ओम नगर कॉलोनी टेढ़ी बगिया कुबेरपुर यमुना ब्रिज थाना एत्माददौला और स्थायी निवासी नगला गज्जा थाना कागारौल जनपद आगरा को कागारौल से गिरफ्तार किया है।