कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि 6 जून को गांव के ही पांच नामजद आरोपी हाथों में लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। नामजदों ने उससे कहा कि उसने उनके कहे अनुसार उनके चहेते प्रत्याशी को वोट नहीं दिया है।
आरोपियों ने उसे जमकर पीटा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी और घर की महिलाओं से भी छेड़खानी की। पुलिस ने इस संबंध में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।