फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 29 वर्ष पुराने मामले में आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Sep 2024 07:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन पुलिस ने 29 वर्षों से हत्या के प्रयास के मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति बुलंदशहर जिले के नरौरा में बाबा बनकर रह रहा था। गांव राजपुर निवासी इंद्रपाल पुत्र बाबूराम वर्ष 1995 से हत्या के प्रयास के मुकदमे में फरार था।अभियुक्त का गांव में भी आना-जाना नही था। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि इंद्रपाल अपनी पहचान छिपाकर और वेश बदलकर नरौरा में रह रहा है। 21 सितंबर को वह अपने गांव राजपुर वापस आया था। पुलिस ने गांव के निकट से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें