फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तमंचे के साथ डांस करना पड़ा भारी, गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sun, 18 Jun 2023 08:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दो युवकों के हाथ में तमंचा लेकर नाचने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस में खलबली मच गई थी। वीडियो कब का था, इसकी सही जानकारी नहीं हो सकी थी, लेकिन वीडियो के साथ की गई पोस्ट में दोनों युवक गांव नगला अजमेरी के निवासी बताए जा रहे थे।
विज्ञापन
तमंचा दिखाते हुए युवक का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। युवक को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी कि आरोपी कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी बादल पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी अजमेरी नगला को सादलपुर बंबा कोठिया मोड से गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजा गया है। 

शुक्रवार को दो युवकों के हाथ में तमंचा लेकर नाचने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस में खलबली मच गई थी। वीडियो कब का था, इसकी सही जानकारी नहीं हो सकी थी, लेकिन वीडियो के साथ की गई पोस्ट में दोनों युवक गांव नगला अजमेरी के निवासी बताए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें