सवर्ण परिषद के पदाधिकारियों ने लाइव डिबेट में मनुस्मृति के पन्ने फड़वाने का आरोप लगाया है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में सीओ सदर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारी गौरव उपाध्याय ने कहा है कि दो टीवी चैनलों पर लाइव डिबेट के दौरान एक पार्टी के प्रवक्ता से मनुस्मृति के पन्नों को फड़वाया गया। आरोपियों ने देश में धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया है। गौरव ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन के पदाधिकारी कोतवाली हाथस गेट पर भी पहुंचे और वहां नारेबाजी भी की।