तहसील हाथरस पर नगर पालिका अध्यक्ष पद के बसपा प्रत्यासी प्रमोद संजय नामांकन पत्र खरीदते हुए
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस तहसील सदर में दूसरे दिन नगर पालिका परिषद हाथरस, नगर पंचायत मुरसान व नगर पंचायत मेंडू में अध्यक्ष व सभासद पदों पर नामांकन प्रकिया शुरू हुई। दूसरे दिन अध्यक्ष पद के सात व सभासद पदों के 50 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई। वहीं, दूसरे दिन किसी भी पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं हुआ।
नामांकन प्रकिया को लेकर तहसील सदर परिसर में बेरियर व बेरिकेडिंग के जरिए आम लोगों को प्रवेश प्रतिबंधित रहा। नामांकन लेने के लिए एक ही व्यक्ति को प्रवेश मिल सका। तहसील सदर परिसर में पुलिस फोर्स भी तैनाती रही। जिले में सोमवार 17 अप्रैल से नगर निकाय के अध्यक्ष व सभासदों के पदों पर नामांकन प्रकिया शुरू हुई। इसी क्रम में तहसील सदर में दूसरे दिन नगर पालिका परिषद हाथरस, नगर पंचायत मुरसान, नगर पंचायत मेंडू के अध्यक्ष व सभासदों के लिए नामांकन प्रकिया हुई।
नामांकन प्रकिया को लेकर तहसील सदर परिसर में पुलिस फोर्स तैनात रही। पूरे परिसर को बेरियर व बेरिकेडिंग के माध्यम से लॉक रखा गया। नामांकन प्रपत्रों को लेने जाने के लिए उम्मीदवार या उसने समर्थक को ही प्रवेश मिल सका। आरओ व एआरओ के माध्यम से नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। तहसील सदर में नगर पालिका परिषद हाथरस , नगर पंचायत मुरसान व नगर पंचायत मेंडू में अध्यक्ष पदों के 7 नामांकन व सभासद पदों के 50 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई। हालांकि नामांकन प्रकिया के दूसरे दिन किसी भी पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं हुआ है।
दूसरे दिन नामांकन पत्रों की बिक्री
- नगर पालिका परिषद हाथरस में अध्यक्ष पद - 4
- नगर पंचायत मुरसान में अध्यक्ष पद - 0
- नगर पंचायत मेंडू में अध्यक्ष पद -3
- नगर पालिका परिषद हाथरस में वार्ड बार सभासद पद के लिए - 40
- नगर पंचायत मुरसान में वार्ड बार सभासद के लिए - 7
- नगर पंचायत मेंडू में वार्ड बार सभासद पद के लिए - 3
अब तक नामांकन पत्रों की बिक्री
- नगर पालिका परिषद हाथरस में अध्यक्ष पद - 6
- नगर पंचायत मुरसान में अध्यक्ष पद - 6
- नगर पंचायत मेंडू में अध्यक्ष पद -7
- नगर पालिका परिषद हाथरस में वार्ड बार सभासद पद के लिए - 90
- नगर पंचायत मुरसान में वार्ड बार सभासद के लिए - 20
- नगर पंचायत मेंडू में वार्ड बार सभासद पद के लिए - 14