फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने की जलभराव की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव जंगला कजरौठी में हो रहे जलभराव की शिकायत ग्रामीणों के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों से की है।
सादाबाद के गांव जंगला के रहने वाले शिव कुमार, भूरी सिंह, विजय कुमार, संतोष कुमार, बलराम सिंह, नरेंद्र सिंह और मयंक आदि ग्रामीणों के साथ आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राना ने अधिकारियों को अवगत कराया कि क्षेत्र के गांव जंगला कजरौठी में पोखर की सफाई मशीन द्वारा कराई जाए और गांव की जिन गलियों में खड़ंजा नही लगा है, उनमें खड़ंजा लगवाया जाए। गांव में इस समय जलभराव की समस्या बनी हुई है। गांव की कई गलियां अभी तक कच्ची हैं। वहां पर जनप्रतिनिधियों द्वारा खड़ंजा तक नहीं कराया गया है। पोखर की सफाई नहीं होने के कारण उसका पानी उफान ले रहा है। गांव की गलियों में जगह-जगह कीचड़ व पानी भरा हुआ है। गांव की गलियों में पानी भरने से कई लोगों के मकान चटक गए हैं। इन समस्याओं का निराकरण कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें