कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला में सुबह की सुबह एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि युवक कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहल्ला नाई का नगला निवासी राकेश कुमार मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। राकेश कुमार का 20 वर्षीय बेटा प्रेमी कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और वह तनाव में था। सोमवार की सुबह पांच बजे वह अपने घर से निकल आया। कुछ देर बाद मोहल्ले के ही नजदीकी स्थित रामेश्वर बगीची पर में पेड़ पर उसका शव लटका मिला। यह देख इलाके में सनसनी फैल गई।
मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना युवक के परिजनों व कोतवाली सदर पुलिस को दी। युवक के परिजन व कोतवाली सदर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिटी रामप्रवेश राय का कहना है कि युवक मानिसक रूप से परेशान चला रहा था। इस कारण उसने आत्महत्या की है।