फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छत से गिरकर युवक की मौत

Wed, 24 Jul 2024 05:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मोहल्ला रमनपुर में छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर की घनी आबादी वाले मोहल्ला रमनपुर में छत से गिरकर घायल हुए एक युवक की सोमवार की देर शाम इलाज के दौरान आगरा ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन




कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर निवासी अजनेश (35) पुत्र भगवादास रविवार की शाम को अपने घर की छत पर बैठकर खाना खा रहे थे। वह छह से पानी लेने के लिए नीचे जा रहे थे। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गए। आनन-फानन परिजन उन्हें इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन




यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अलीगढ़ में भी उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। डॉक्टर ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। सोमवार की शाम को परिजन उन्हें इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्होंने ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। युवक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत का कार्य करता था और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें