हाथरस रोड स्थित एसडीएम कोर्ट के सामने स्थित कॉलोनी में रविवार को पत्थर के गिरने से एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। इससे परिजनों में मातम छा गया।
पुलिस के अनुसार हाथरस रोड पर एसडीएम कोर्ट के सामने कॉलोनी में सादाबाद निवासी संजीव गुप्ता का आठ वर्ष का बेटा केसरी नंदन रविवार को मकान की दूसरी मंजिल पर था, वहां छज्जे पर रखे एक पत्थर के पास से वह कुछ निकालने लगा। इसी दौरान पत्थर उसके ऊपर गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह केसरी नंदन को लेकर सादाबाद सीएचसी पर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौर हो कि कुछ दिन पहले ही परिजनों ने बालक के हृदय का ऑपरेशन कराया था।