फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पिता को देखने जा रहे पुत्र की हादसे में मौत

Mon, 21 Jul 2025 11:59 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
इगलास रोड स्थित सैयद बंबा के निकट सोमवार की रात करीब नाै बजे गांव मोहरिया निवासी 22 वर्षीय विनीत उर्फ भोला की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। भोला की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा उसका साथी अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि भोला अपने साथी के साथ बीमार पिता को देखने हनुमान चौकी स्थित आरजी कॉलेज जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक सैयद बंबा के निकट पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें