फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नए संसद भवन में दिखी सभी राज्यों की संस्कृति की झलक, बताया हाथरस सांसद ने

Sun, 28 May 2023 11:49 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस सांसद राजवीर दिलेर ने बताया कि पूरा भवन डिजिटल पद्धति पर बना है। सभी सांसदों के आगे टेबल पर लैपटॉप की सुविधा है। कुल मिलाकर नए संसद भवन की कार्यप्रणाली पूरी तरह कागज रहित होगी। 
विज्ञापन
नए संसद भवन में बैठे सांसद राजवीर दिलेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह दिलेर भी उपस्थित रहे। सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने नए संसद भवन के पहले दिन के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने इस पल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि नया संसद भवन शानदार बना है। पूरा भवन डिजिटल पद्धति पर बना है। सभी सांसदों के आगे टेबल पर लैपटॉप की सुविधा है।
विज्ञापन


कुल मिलाकर नए संसद भवन की कार्यप्रणाली पूरी तरह कागज रहित होगी। सभी प्रदेशों की पहचान को संसद भवन में समाहित किया है। उत्तर प्रदेश के भदोई का कारपेट इसमें बिछाया गया है, जबकि राजस्थान का पत्थर लगाया गया है। सांसद ने कहा कि आने वाले समय में संसदीय क्षेत्रों में होने वाले परिसीमन क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए सांसदों की बैठने की व्यवस्था की गई है। सभी गेटों को सजाया गया है। सभी गेटों पर विभिन्न आकृतियां लगाई है, जो कि आकर्षण का केंद्र हैं। यह पल पूरे देश को गौरवान्वित करने वाला पल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बना यह नवनिर्मित संसद भवन भारत की आत्मा का प्रतिबिंब है। यहां लोकतांत्रिक मूल्यों को अधिक शक्ति मिलेगी। -गौरव आर्य, जिलाध्यक्ष, भाजपा
संसद भवन देश का मंदिर है और मंदिर सबका होता है। उसे नवनिर्मित मंदिर के उद्घाटन में वर्तमान सरकार को विपक्ष को विश्वास में लेकर कार्यक्रम कराया जाना था, जिससे कार्यक्रम और भव्य होता, लेकिन वर्तमान सरकार और वर्तमान प्रधानमंत्री जो निर्णय ले रहे हैं, वह एकल और तानाशाह तरीके से ले रहे हैं। -चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

विज्ञापन

जनता की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान देने की जरूरत है। मूलभूत जरूरत पूरी नहीं हो रही है। इस संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के द्वारा कराना चाहिए। यह सरकार केवल प्रचार पर जोर देती है। यह सरकार जनता के मुद्दों पर ध्यान न देकर बेवजह के मुद्दों पर भ्रमित कर रही है। -देवेंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष, सपा
संसद भवन उद्घाटन समारोह पर राजनीति करना गलत है। भारत सरकार ने इसका निर्माण किया है। अगर दोनों सदन चलते तो राष्ट्रपति के संबोधन की आवश्यकता हाेती है।-केसी निराला, जिलाध्यक्ष बसपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें