फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सबमर्सिबल को लेकर एक ही परिवार में हुई मारपीट, एक युवक घायल

विज्ञापन
गांव नगला पचौरी में मारपीट-पथराव के बाद घटनास्थल पर बिखरी ईंटें। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोमवार देर शाम क्षेत्र के गांव नगला पचौरी में खेतों पर लगे सबमर्सिबल पंप को लेकर एक ही परिवार के लोगों के मध्य पहले कहासुनी बाद में मारपीट एवं पथराव हो गया। इसमें एक युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को साथ ले गई। अन्य लोग वहां से भाग गए।
विज्ञापन




गांव पचौरी में एक ही परिवार के शीलेश, नेत्रपाल, खजना, पंकज, छोटू तथा रवि के मध्य खेत पर लगी सबमर्सिबल को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार की शाम को जब रवि खेतों की ओर जा रहा था तब उक्त पांचों ने उसको पकड़ लिया और बुरी तरह से पीटा। उसको पिटता देख परिवार की महिलाएं छत पर चढ़ गई और ईंट पत्थर फेंकने लगी।



पथराव होते ही गांव में भगदड़ मच गई। मारपीट एवं पथराव की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर पांचों लोग भाग गए। पुलिस रवि को अस्पताल ले गई। मंगलवार को रवि की पत्नी विनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने उक्त पांचों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। घायल की पत्नी ने बताया कि उसके पति को ही चोट लगी और पुलिस ने इलाज के बाद उनको ही थाने में बैठा कर रखा है। थाने से छोड़ने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें