फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गुल्ली-डंडा खेल रहे बच्चों में झगड़ा, महिला सहित पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव गुतहरा में गुल्ली-डंडा खेलते समय गुल्ली एक बच्चे को लग गई। इसके बाद दो परिवारों में हुई मारपीट में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी पर उपचार कराया। शनिवार सुबह दस बजे के करीब कुछ बच्चे गुल्ली-डंडा खेल रहे थे। अचानक एक बच्चे को गुल्ली लग जाने पर पहले वहां बच्चों के मध्य गाली-गलौज एवं झगड़ा हो गया। इसके बाद जब इसकी जानकारी उनके परिवारों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। दोनों परिवारों के बीच पहले गाली-गलौज फिर मारपीट हो गई। दोनों ओर से हुई मारपीट में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी के अनुसार बच्चों के मध्य गुल्ली-डंडा खेलने के दौरान झगड़ा हुआ था। इसी बात पर दोनों परिवारों में मारपीट हो गई। कोतवाली में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें