फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आपके नाम की सुपारी आई है, एक-दो दिन में मार देंगे...

Fri, 25 Oct 2024 03:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव वेदई के प्रधान मोहित चौहान पुत्र दिनेश कुमार ने सादाबाद कोतवाली में गांव मोनिया निवासी केपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में मोहित ने कहा है कि 23 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे वह अपने काम से अलीगढ़ जा रहे थे और वह अपनी गाड़ी में पेट्रोल लेने के लिए एचपी पंप पर रुके। तभी बाइक पर केपी निवासी मोनिया आया और बोला कि आपके नाम की सुपारी आई है। एक-दो दिन में आपको मार देंगे। जब उन्होंने पूछा कि क्यूं मार देंगे तो वह बोला कि हमारी तरफ ध्यान दो। उसके बाद आरोपी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज की। इसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें