फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 घंटे बिजली गुल, भड़के श्रीनगर वाले

Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। 24 घंटे से बिना बिजली के रह रहे श्रीनगर इलाके के बाश़िदों का गुस्सा रविवार की दोपहर को फूट पड़ा। नाराज लोग उपकेंद्र संख्या चार पर पहुंच गए और वहां नारेबाजी के बीच जोरदार प्रदर्शन किया। इन लोगों ने बिजली अधिकारी हाय-हाय के नारे लगाए। वहां मौजूद कर्मियों से भी इनकी तीखी नोक-झोंक हुई। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर यह लोग वहां से चले आए। दरअसल, श्रीनगर मोहल्ले में लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर पर रविवार की रात फ्यूज जलने से बिजली ठप हो गई। पूरी रात इस ट्रंासफॉर्मर से जुड़े श्रीनगर, नई बस्ती और रमनपुर इलाकों की बिजली ठप पड़ी रही। बिना बिजली के न केवल इनके रोजमर्रा के काम ठप हो गए, बल्कि पानी का भी गंभीर संकट खड़ा हो गया। लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए। बिजली अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। गरमी में बिना बिजली-पानी के बेहाल हुए इन लोगों का सब्र दोपहर होते-होेते जवाब दे गया। काफी लोग इकट्ठे होकर सिटी रेलवे स्टेशन के पास उपकेंद्र संख्या चार पर पहुंच गए और वहां हंगामा शुरू कर दिया। इन लोगों ने बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। कर्मियों से पूछा कि पूरी रात हो गई और पूरा दिन निकल गया, लेकिन अभी तक बिजली क्यों नहीं चालू की गई है। कर्मियों से इनकी काफी देर तक कहासुनी हुई। मौके पर पहुंचे अवर अभियंता ने इन लोगों को आश्वस्त किया कि एक-डेढ़ घंटे में बिजली चालू कर दी जाएगी। इसके बाद ही यह लोग वहां से हटे। जेई गोपीचंद्र भाष्कर का कहना है कि दोपहर दो बजे के लगभग इस ट्रांसफार्मर की बिजली चालू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें