फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित जमीन पर निर्माण, हंगामा

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस । नगर पालिका परिसर के पास बने एक मंदिर के निकट किए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय लोग इस भूखंड को मंदिर की जमीन बताकर निर्माण कार्य रुकवाना चाह रहे थे और पालिका अधिकारी इसे अपनी जमीन बताकर यहां गोदाम बनवा रही है। सुबह-सुबह शुरू हुए इस विवाद में पालिका के अधिकारियों और लोगों में खासी नोक-झोंक हुई। इस दौरान कई बार निर्माण कार्य रुकवाया गया, बाद में लोग एडीएम के पास पहुंच गए। एडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय नगर पालिका परिसर में नगर पालिका एक गोदाम का निर्माण करा रही है। पुजारी भगवती प्रसाद गौतम और कुछ लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर निर्माण हो रहा है वह उजमीन वहां बने मां दुर्गा मंदिर की है। लोगों का कहना है कि पालिका यहां अवैध रूप से निर्माण करवा रही है। पिछले दिनों इसकी शिकायत भी की गई थी लेकिन पालिका ने निर्माण नहीं रुकवाया। अब इस मामले की शिकायत एडीएम से की गई तो उन्होंने एसडीएम व ईओ नगर पालिका को जांच करने के साथ-साथ निर्माण कार्य रुकवाने के आदेश दे दिए। आदेश में एडीएम ने कहा है कि यदि जमीन पालिका की नहीं है तो निर्माण कार्य न होने दिया जाए। उसके बाद शिकयतकर्ता पक्ष के लोग पालिका आ गए और निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा। इस दौरान वहां जमकर हंगामा और नोंक-झोंक हुई। पालिका के जेई केके अग्रवाल का कहना था कि एडीएम ने जांच के बाद निर्माण कार्य रुकवाने के लिए कहा है। जमीन पालिका की है। इसलिए पालिका निर्माण करा रही है। उनका यह भी कहना था कि अभी ईओ नहीं हैं और उनके निर्णय पर ही निर्माण रोका जा सकेगा। इस पर दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। इन लोगों ने निर्माण बंद कराने का प्रयास किया तो वहां शोर-शराबा होने लगा। इस दौरान हाथा-पाई तक की नौबत आ गई। इन लोगों ने आदेश रिसीव कराने की भी कोशिश की लेकिन पालिका कर्मियों ने आदेश रिसीव नहीं किया। हो-हल्ला के बीच यह लोग पालिका अधिकारियों को निर्माण न कराने की बात क हकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें