फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्वनी को जिले से बाहर सुरक्षा नहीं

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। लोकायुक्त में पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की शिकायत करने वाले गांव चौबारा के अश्वनी शर्मा को स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने यहां तो सुरक्षा उपलब्ध करा दी है, लेकिन जिले से बाहर उसे सुरक्षा उपलब्ध नहीं करा सकती। लोकायुक्त में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की कई शिकायतें कर चर्चा में आए अश्वनी शर्मा ने पिछले दिनों अपनी सुरक्षा की मांग की थी। उसने आशंका जाहिर की थी कि उस पर जानलेवा हमला हो सकता है। उसने अपनी हत्या की आशंका भी जाहिर की थी। इस पर एसपी के आदेश पर उसे दो सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करा दिए गए थे। अश्वनी ने पुलिस प्रशासन से यह भी कहा था कि वह बाहर जाएं, तब भी उसे सुरक्षा मिलनी चाहिए, क्योंकि उन्हें अक्सर बाहर जाना पड़ता है, लेकिन अभी अश्वनी को बाहर जाने के लिए सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जा सकती। इस सिलसिले में एसपी हैप्पी गुप्तन का कहना है कि अश्वनी ने सुरक्षा मांगी थी, उसे स्थानीय स्तर पर सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। अश्वनी ने यह भी कहा है कि उसे बाहर जाने के लिए भी सुरक्षा चाहिए, लेकिन वह उसे जनपद से बाहर सुरक्षा उपलब्ध नहीं करा सकतीं। उसकी यह बात शासन को भेजी जाएगी और शासन के जो निर्देश होंगे, उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें