हाथरस। शहर में सरेशाम अलीगढ़ रोड पर नवग्रह मंदिर के निकट बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की। शोर मचाने पर लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की, जबकि उसके दो साथी भाग गए। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। मंगलवार की शाम को जब एक महिला नवग्रह मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रही थी तो मंदिर के निकट ही बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी चेन पर झपट्टा मारा। इसी बीच बदमाश ने शोर मचा दिया। वहां लोगों ने बदमाशों को घेर लिया। एक बदमाश लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। चेन का हिस्सा इस बदमाश के कब्जे से मिल गया। इसी बीच यह महिला इसे लेकर वहां से रोती हुई चली गई। लोगों ने पकड़े बदमाश की जमकर धुनाई की। बाद में इसे मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। अभी इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।