फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद के कौशलेंद्र ने क्रिकेट में दिखाई प्रतिभा

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। गुदड़ी के लाल लगातार कमाल कर रहे हैं। कस्बे के एक और युवा का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए चुनी गई टीम में चयन किया गया है। नवोदय विद्यालय समिति चंडीगढ़ संभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2014 लखनऊ रीजन की ओर से खेलते हुए कौशलेंद्र कुमार मकवाना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी टीम को उपविजेता बनाया। टूर्नामेंट में कौशलेंद्र ने शिलांग संभाग, चंडीगढ़ संभाग तथा संभाग से खेलते हुए घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए और 48 रन भी ठोंककर लखनऊ रीजन की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। पूरे टूर्नामेंट में कौशलेंद्र ने 11 विकेट लिए। इसी आधार पर कौशलेंद्र का चयन एसजीएफआई के लिए हुआ है। कौशलेंद्र नवोदय विद्यालय अगसौली हाथरस का छात्र और कस्बे के सपा नेता ओमप्रकाश मकवाना का पुत्र है। पिता ओमप्रकाश मकवाना ने बताया कि संसाधनों के अभाव में जी रही प्रतिभाओं को अगर सही दिशा में प्रेरित किया जाए तो उसका परिणाम काफी अच्छा और सुखद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें