फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाटक बंद हुआ तो बढ़ जाएंगी मुश्किलें

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। कस्बा मुरसान में पूर्वोत्तर रेलवे के गेट संख्या 324 के बंद होने से कस्बावासी और आसपास के गांवों के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा गेट संख्या 324 को यदि बंद कर दिया जाता है तो कस्बा मेंडू की तरह यहां के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पडे़ेगा। स्थानीय लोगों की मानें तो यह रेलवे फाटक लगभग 150 साल पुराना है। यहां से काफी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। यह फाटक आसपास के कई गांवों को भी जोड़ता है। किसानों को भी इससे काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। रेलवे ने यदि यह फाटक बंद कर दिया तो इसका ट्रैफिक मुरसान कस्बे में प्रवेश करने के लिए बने मुख्य रेलवे फाटक पर पहुंच जाएगा, जहां पर हाथरस शहर के तालाब चौराहा जैसे हालात पैदा हो सकते हैं, क्योंकि इस फाटक के सामने मथुरा-हाथरस के लिए तो सैकड़ों वाहन निकलते हैं ही, कई गांवों के लिए भी यहां से यातायात संचालित रहता है। इस संबंध में दिवाली के दिन काफी किसान और स्थानीय लोग सांसद राजेश दिवाकर से भी मिले थे और समस्या से अवगत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें