फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट मालिक की मौत को लेकर चर्चाएं

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। खुद को गोली से उड़ाने वाले रेस्टोरेंट स्वामी के शव का पोस्टमार्टम के बाद बेहद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। शनिवार को पूरे दिन उसके घर पर परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं अभी तक पुलिस को वह रिवाल्वर नहीं मिली है, जिससे खुदकुशी की गई है। दूसरे दिन भी इस खुदकुशी को लेकर चर्चाएं रहीं। लोगों में चर्चा रही कि जुए और नशेबाजी के चलते अक्सर गृहक्लेश होती थी और उसके चलते रेस्टोरेंट स्वामी ने यह कदम उठाया। वहीं पुलिस चाहे तो पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे इस घटना का आंखों देखा हाल बता सकते हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार की शाम को जैक डोनाल्ड रेस्टोरेंट के स्वामी कमलकांत बंसल उर्फ संटू ने अपने घर के बाहर पेट्रोल पंप पर काफी लोगों के सामने अपनी कनपटी पर रिवाल्वर से गोली मार ली थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। घटना से सनसनी फैल गई थी। उसे अलीगढ़ के एक अस्पताल में मृत घोषित किया गया था। उसके बाद रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया, फिर उसका बेहद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कराया गया। मामला चूंकि एक रसूखदार परिवार का था, इसलिए पूरे दिन लोगों का तांता मृतक के घर पर लगा रहा। आत्महत्या की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रही। चर्चा रही कि संटू को नशेबाजी के साथ-साथ जुए की लत लग गई थी। जुए में होने वाले कर्ज और नशेबाजी की वजह से अक्सर गृहक्लेश भी रहती थी। इसके चलते इस इस रेस्टोरेंट स्वामी ने यह कदम उठाया। यह भी चर्चा रही कि जिस समय उसने खुद को गोली से उड़ाया, उस समय भी वह नशे में था। इधर, अभी तक पुलिस को वह रिवाल्वर नहीं मिली है, जिससे उसने सुसाइड की। पुलिस ने इसे टटोलने की कोशिश भी नहीं की। वैसे जिस पेट्रोल पंप पर उसने आत्महत्या की, उस पर सीसीटीवी कै मरे भी लगे हैं। एसओ हाथरस गेट नित्यानंद का कहना है कि पूरे घटनाक्रम में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें