फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी के धंधे में नाबालिगों को भी झोंका

Sun, 19 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। क्षेत्र के कई गांवाें में आतिशबाजी का उत्पादन मानकों को ताक पर रखकर किया जा रहा है। चिंता की बात तो यह है कि इस खतरनाक धंधे में नाबालिगों की भी मदद ली जा रही है। कुल मिलाकर त्योहारी सीजन में मुनाफा कमाने की खातिर आतिशबाजी निर्माता अपनी तो अपनी, इन नाबालिगों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं। अगर ऐसे में कोई हादसा हो जाए तो आखिर कौन होगा इसके लिए जिम्मेदार। इस खतरनाक धंधे की पोल शनिवार को प्रशासन की छापेमारी में भी खुली। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे नायब तहसीलदार ने सूचना पर गांव कजरौठी में चकरोड के सहारे छापा मारकर बड़ी मात्रा में तैयार की गई आतिशबाजी बरामद की। प्रशासनिक टीम ने इस आतिशबाजी को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान एक नाबालिग सहित तीन लोगों को भी पकड़ लिया गया। यह आतिशबाजी आठ प्लास्टिक के बोरे में भरी हुई थी। आंखों में धूल झोंकने के लिए बोरों के ऊपर मिर्च-मसालों के नाम लिखे हुए थे। नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि यह आतिशबाजी चकरोड के किनारे बन रही थी और इसे नाबालिग बना रहे थे, जो कि नियम विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि छापे में लाइसेंस देवेंद्र कुमार निवासी कजरौठी के नाम से दिखाया गया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें