फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल फाटक बंद करने की अफवाह से फैला गुस्सा

Sun, 19 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। कस्बा मुरसान में रेलवे द्वारा फाटक बंद किए जाने की अफवाह पर सैकड़ों लोग इसके विरोध में मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में जब यह पता चला कि ऐसी कोई बात नहीं है, तब लोग वहां से हटे। रेलवे स्टेशन मुरसान के निकट से जाने वाले मार्ग पर रेलवे फाटक संख्या 324 संचालित है। इस फाटक को बंद किए जाने की सूचना स्थानीय लोगों को एक लेखपाल के माध्यम से मिली। इसकी जानकारी होने पर तत्काल कस्बा मुरसान और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, क्योंकि लोगों का मानना है कि अगर यह फाटक बंद होता है तो लोगों को कस्बा में आने जाने में काफी कठिनाइयों से गुजरना पड़ सकता है। इससे मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इस दौरान मुरसान थाना दिवस में सहभागिता के लिए पहुंचे डीएम और एसपी के वाहन भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने इन लोगों से वार्ता की और किसी भी प्रकार का फाटक बंद करने की सूचना से इंकार किया। इसके बाद मौके पर पहुंची भीड़ शांत होकर अपने अपने घरों को रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें