फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न खुद पटाखे चलाएंगे, न दूसरों को चलाने देंगे

Thu, 16 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। ‘अमर उजाला’ के पर्यावरण प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए शहर के स्कूलों में चलाए जा रहे अभियान की हर तरफ सराहना हो रही है। ‘अमर उजाला’ के इस अभियान के तहत बुधवार को गिजरौली स्थित इंदिरा गांधी मैमोरियल विद्यालय में इको फ्रेंडली दिवाली मनाने के लिए स्कूल के हजारों विद्यार्थियों ने पर्व पर कम पटाखे चलाने और पर्यावरण की रक्षा एवं प्रदूषण के खतरों से जनमानस को बचाने की शपथ भी ली। विद्यार्थियों ने कहा कि वह दिवाली पर न तो खुद तेज आवाज के पटाखे छोड़ेंगे और न ही इसे छोड़ने का सुझाव किसी और को देंगे। विद्यालय की शिक्षिका सुनंदा शर्मा ने कहा कि दीवाली पर करोड़ों रुपये की आतिशबाजी धुआं हो जाती है। थोड़ी देर के मनोरंजन के लिए लोग आतिशबाजी करते हैं। तेज आवाज की आतिशबाजी से आसपास के लोगों को परेशानी तो होती है, साथ ही उससे निकलने वाले जहरीले धुएं से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर संजय दीक्षित, आशू खान, महावीर सिंह, दिनेश सिंह, कैलाश भारद्वाज, शशी शर्मा, विनोद कुमार, सुनंदा शर्मा, अनीता गौतम आदि स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें