फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने फूंका पाक का पुतला और झंडा

Thu, 09 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सीमा पर लगातार हो रही पाक फायरिंग व घुसपैठ को लेकर भाजपा नगर इकाई द्वारा गांधी चौक से प्रदर्शनकारी जुलूस निकाला गया। भाजपाइयों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और नवाज शरीफ मुर्दाबाद के गगनभेदी नारे भी लगाए। जुलूस बाजारों में भ्रमण करते हुए घंटाघर बाजार में पहुंचा। जहां भाजपाइयों ने पाकिस्तान का पुतला दहन कर पाकिस्तान के झंडे को भी आग के हवाले किया। भाजपा शहराध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि सीमा पर लगातार हो रही फायरिंग पर प्रधानमंत्री ने पाक को करारा जवाब देने के लिए अपने जवानों को छूट दे दी है। भारत के सैनिक पाक करतूतों का जवाब उसी की भाषा में देने के लिए तैयार हैं। नगर महामंत्री मोहन पंडित और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनीत आर्य ने कहा कि पाक को अपनी हरकतों पर अंकुश लगा लेना चाहिए। पुतला दहन करने वालों में सुभाष सेंगर, संजय सक्सेना, मूल चंद्र वार्ष्णेय, नारायन, मुकेश पौरुष, विश्वनाथ आर्य, अशोक कुमार, बंशी पंडित, मुकेश कौशिक, रमेश राजपूत, राजू शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुरेश चौधरी, सुमितकांत गोयल, अशोक कुमार, सुरेश राना, दिलीप चौधरी, मुकेश सोनी सहित काफी भाजपाई शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें