हाथरस। मेला श्रीदाऊजी महाराज स्थित विश्व हिंदू परिषद के शिविर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि विहिप के विभाग मंत्री चौ. रमेश चंद्र और विहिप के जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से भगवान राम के छवि चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। आयोजकों ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण और दुपट्टा ओढ़ाकर जोशीला स्वागत किया। सम्मेलन में कवि नरेंद्र निर्मल, भूदेव प्रसाद देव, श्याम बाबू चिंतन, बीके पाठक, मनोज द्विवेदी, बाबा देवी सिंह निडर, प्रभु दयाल दक्षित प्रभु, कवियत्री केसू गौतम और डॉ. प्रतिभा पांडेय ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को ठहाके लगाने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में डॉ. डीपी सिंह, मनोज द्विवेदी ने लव जेहाद और गो हत्या पर विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता हरीमोहन शर्मा गुरुजी ने की और संचालन नरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर मुकेश, प्रवीण खंडेलवाल, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, डॉ. देवीशरण, देवेंद्र बघेल, सतीश पौरुष, मोनू कुलश्रेष्ठ, अशोक कुमार, नरेंद्र प्रेमी सहित काफी लोग मौजूद थे।