फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला गेट बिजलीघर पर महिलाओं ने काटा हंगामा

Sun, 14 Sep 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। 24 घंटे बाद भी जलेसर रोड स्थित सुदीप कॉलोनी की बिजली को सुचारु नहीं किया गया तो शनिवार को कॉलोनी की काफी महिलाओं किला गेट बिजलीघर पर पहुंच गईं। इन महिलाओं ने बिजलीघर पर बिजली न आने पर जमकर हंगामा काटा और बिजली कर्मियों पर अव्यवस्थाओं को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। शुक्रवार को सुदीप कॉलोनी में करीब शाम साढे़ चार बजे एबीसी लाइन में आग लग गई थी। इस आग से ट्रंासफॉर्मर भी जलने से बच गया था। बिजली कर्मियों ने इस अव्यवस्था को दूर करने का प्रयास किया, लेकिन बिजली सप्लाई देर रात तक भी सुचारु नहीं हो सकी। पूरी रात लोगों ने अंधेरे में काटी। सुबह होने पर भी बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हुई तो लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। शाम तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। 24 घंटे बाद भी जब बिजली नहीं आई तो कॉलोनी की काफी महिलाएं और युवक किला गेट बिजलीघर पर पहुंच गए और वहां बिजली नहीं आने पर जमकर हंगामा काटा। लोगों ने बिजली कर्मियों पर भी आरोप लगाए। सूचना पर वहां अवर अभियंता विनोद तोमर भी पहुंच गए। जेई ने किसी प्रकार लोगों को समझाया बुझाया और बिजली सप्लाई सुचारु कराई। तब जाकर लोग शांत हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें