फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के अंधेरे में जमीन को खोखला कर रहीं जेसीबी

Sat, 02 Aug 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। कस्बा और क्षेत्र में कानून नियमों को ताक पर रखकर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। जगह-जगह अवैध खनन के ठिकाने बन चुके हैं। रात के अंधेरे में जेसीबी जमीन को खोखला कर रही हैं, लेकिन जिला प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। अवैध खनन के धंधे में लिप्त लोगों के हौसले बुलंद बने हुए हैं। काफी समय से अवैध खनन का कार्य कस्बा और क्षेत्र में चल रहा है। प्रशासनिक सुस्ती से यहां अवैध खनन के खिलाफ अभियान सिर्फ कागजों तक ही सिमट गए या फिर मिलीभगत के चलते अभियान परवान नहीं चढ़ सके। अवैध खनन पर रोक होने के बाद भी कस्बा और क्षेत्र में यह काम धड़ल्ले से जारी है। रात के अंधेरे में अवैध खनन के धंधे में लिप्त लोग सक्रिय हो उठते हैं। आगरा रोड, मुरसान रोड, सहपऊ रोड, सलेमपुर रोड, मई रोड सहित अन्य कई मार्गों पर रात के अंधेरे में जेसीबी जमीन का सीना चीरकर उन्हें खोखला बनाती रहती हैं, लेकिन इस अवैध काम के खिलाफ कोई ठोस और योजनाबद्ध तरीके से अभियान नहीं चलाया गया है। इस संबंध में एसडीएम से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन बिजी जाता रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें