फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुर हत्याकांड में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 07 Jun 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव भोजपुर में गुरुवार की रात्रि में हुई हत्या की रिपोर्ट दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। गांव में कोहराम मचा रहा। विधायक गेंदालाल चौधरी ने भी मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी एक युवक रामवीर सिंह को गुरुवार की रात्रि में कुछ लोगों ने गोली मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए उसे आगरा भेजा गया था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। उसके शव को रात्रि में यहां जिला अस्पताल लेकर आया था। तदुपरांत सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम गृह पर काफी लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने पुलिस ने वारदात के खुलासे की मांग की। वहां विधायक गेंदालाल चौधरी भी पहुंच गए और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। इधर, हत्या की रिपोर्ट दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पुलिस हत्या के खुलासे में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें