फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया बढ़ने पर यात्रियों की परिचालक से नोकझोंक

Tue, 06 May 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुरू हुई टोल टैक्स वसूली के बाद सोमवार की सुबह से हाथरस डिपो की बसों में भी किराया बढ़ गया। बढ़े किराये को लेकर रोडवेज बसों में टोल टैक्स लगने से अनजान यात्रियों की बस के परिचालकों से नोकझोंक हो गई। हालांकि बाद में अन्य यात्रियों के समझाने बुझाने पर वह शांत हो गए। आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर रविवार की आधी रात से टोल टैक्स की वसूली शुरू हो गई है। ऐसे में हाथरस डिपो की ईटीएम मशीनों में बढ़े हुए किराये की फीडिंग की गई उसके बाद सभी बसों में सोमवार की सुबह से ही यात्रियों से बढ़ा हुआ किराया वसूला गया। एकदम से किराया बढ़ने पर यात्रियों में खासी नाराजगी देखी गई। बसों में टोल टैक्स लगने से अनजान कुछ लोगों की परिचालक से नोंकझोंक हो गई। हालांकि बाद में समझाने बुझाने पर वह मान गए। काफी बस यात्रियों का कहना था कि अभी हाइवे का निर्माण कार्य पूरा हुआ नहीं है, तो टोल टैक्स कैसे वसूला जा सकता है। अन्य हाइवे की तरह आगरा अलीगढ़ हाइवे अभी भी सुविधाओं से महरूम है। एआरएम चक्कर ने बताया कि हाथरस से सादाबाद जाने वाले यात्रियों को 17, हाथरस से अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों को 31 और हाथरस से आगरा जाने वाले यात्रियों को 49 रुपये और अलीगढ़ से आगरा जाने वाले यात्रियों को 79 रुपये अदा करने होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें