फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर से राशन के अनाज का स्टॉक पकड़ा

Wed, 24 Jul 2013 05:33 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। गोपनीय सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मंगलवार की शाम को मथुरा रोड स्थित एक शीतगृह पर छापा मारकर उसके गोदाम से राशन का करीब 250 बोरा गेहूं पकड़ा है। आशंका है कि अनाज का यह स्टॉक कालाबाजारी के मकसद से यहां रखा गया हैै। राशन के अनाज की कालाबाजारी का क्षेत्र में अब तक का यह सबसे बड़ा मामला माना जा रहा है। गोदाम को खुलवाए जाने पर उसमें करीब राशन के गेहूं के बंद 200 बोरे तथा करीब 50 बोरे खुला हुआ गेहूं मिला और बाद में मौके पर पहुंचे जिला पूर्ति अधिकारी ने शीतगृह के मुनीम सुधीर और अन्य कर्मचारियों से राशन के इस गेहूं के बारे में पूछताछ की तो मुनीम ने बताया कि उसे जानकारी नहीं है। वह तो बैंक का और किसानों का काम देखता है। वहां मौके पर कुछ कर्मचारियों ने इस गेहूं को बिनोवा नगर के एक व्यापारी का बताया। शीतगृह प्रांगण में चावल के दाने भी टीम को बिखरे हुए दिखाई दिए तो अधिकारियों को संदेह हुआ कि कोल्ड स्टोर के अंदर गेहूं और चावल का और भी स्टॉक हो सकता है। अधिकारियों ने अंदर का परिसर भी खुलवाकर देखा, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पकडे़ गए गेहूं की अधिकारियों द्वारा फर्द बनायी जा रही है। चर्चा है कि डीएम से इस शीतगृह पर राशन का गेहूं और चावल का स्टाक भारी मात्रा में होने की शिकायत की गई थी और डीएम के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस बल को साथ लेकर उक्त शीतगृह पर छापा मारा गया। छापे में राशन का यह गेहूं मौके पर मिला। अधिकारियों को आशंका है कि यह स्टॉक कालाबाजारी के उद्देश्य से यहां जमा किया गया है और छापे से पहले काफी स्टॉक यहां से निकालकर बेचा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें