फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली अंगड़ाई.., बरसा पानी बढ़ी ठिठुरन

Wed, 12 Dec 2012 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मौसम का मिजाज मंगलवार को एकाएक बदल गया। पूरे दिन बादल छाये रहे और धूप नहीं निकली। इसके अलावा दिन में तेज हवा चली और सासनी में बारिश भी हो गए। इससे अचानक ठंड बढ़ गई। लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े निकाल लिये। लोग ठिठुरे-ठिठुरे से भी दिखाई दिए। दोपहर के वक्त धूल भरी आंधी भी चली और घनघोर बादल छा गए। हाथरस वासियों को लगा कि बरसात होने वाली है लेकिन यहां बारिश नहीं हुई। हालांकि सासनी में बारिश हो गई। धूल भरी आंधी से कुछ समय के लिए जिदंगी की रफ्तार रोक दी। आंधी से होर्डिंग आदि गिर गए और वाहनोें की गति धीमी हो गई। सुबह से लेकर देर रात तक बदले मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। सर्दी के बचने के लिए किसी ने आग का सहारा लिया तो किसी ने गर्म कपड़ों का। शाम ढलने के बाद में बाजारों की रौनक गायब हो गई और ज्यादातर दुकानदार हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे। कुछ बाजार तो समय से पहले ही बंद हो गए। मंगलवार को लोगों को यह अहसास हो गया कि शीतलहर का अब आगाज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें