फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरजी...मुझे छोड़ अब किसी से नहीं होगी शादी

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। निकटवर्ती गांव नगला चौबे में भाभी की शिकायत रंग लाई। पुलिस अब उसके देवर की शादी रुकवाने के लिए गांव गई और वहां साफ चेतावनी देकर आई कि यदि इस युवक ने शादी की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थिति यह है कि पुलिस की इस चेतावनी से गांव में खलबली मच गई है। जिस युवक की शादी थी, अब वह गायब हो गया है। उल्लेखनीय है कि निकटवर्ती गांव नगला चौबे की एक महिला ने यह शिकायत की थी कि पिछले ढाई साल से उसका देवर उसका यौन शोषण कर रहा है। इस महिला का पति विदेश में नौकरी करता है। महिला का आरोप था कि देवर ने उसे शादी का झांसा दिया था, लेकिन अब देवर 24 नवंबर को खुद अपनी शादी कर रहा है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। शुक्रवार को एसओ हाथरस गेट सुरेश बाबू मय फोर्स के गांव गए और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी हासिल की। छानबीन में पुलिस को यह पता चला कि वास्तव में इस युवक की 24 नवंबर को सिकंदराराऊ से शादी होनी है। इस शादी के कार्ड भी बंटे हैं। पुलिस ने जब वहां इस युवक को तलाशा तो यह युवक गायब मिला। उस पर आरोप लगाने वाली उसकी भाभी पुलिस को जरूर मिली। पुलिस ने इस युवक को उसके परिचितों व अन्य ग्रामीणों के माध्यम से सख्त चेतावनी दी कि इस युवक पर गंभीर आरोप हैं। अब यह शादी नहीं होने दी जाएगी। यदि उसने शादी की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल भाभी की शिकायत से इस युवक के अरमानों पर पानी फिर गया है। एसओ हाथरस गेट सुरेश बाबू का कहना है कि यह युवक तो मौके पर नहीं मिला, लेकिन वहां बता दिया गया है कि उसके खिलाफ गंभीर शिकायत आई है और इस शिकायत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें