फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मृत युवक के पिता ने कराई हत्या की रिपोर्ट

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मुरसान कस्बे में हुई घटना में फिर नए मोड़ आ रहे हैं। अब मृत युवक के पिता ने भी मृत युवती के पिता व अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इस दोहरे हत्याकांड में अलग-अलग दो रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। पुलिस अब सभी तथ्यों के आधार पर मामले की विवेचना में जुट गई है। वहीं, घटना को लेकर चर्चाओं का सिलसिला बरकरार है। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार की देर रात कस्बा मुरसान में एक विवाहिता सावित्री पुत्री उदयवीर सिंह की उसके घर में हत्या कर दी गई थी। सावित्री काफी समय से अपने मायके में रह रही थी और उसका अपने ससुरालियों से दहेज को लेकर विवाद चल रहा था। सावित्री की हत्या के दौरान ही मौके पर उसके परिजनों व अन्य लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया था। इन लोगों ने इस युवक को हत्यारा बताकर पीट-पीटकर मार दिया था। सावित्री के पिता ने घटना की रिपोर्ट अपने दामाद विनोद, विनोद के पिता श्यौराज निवासीगण आवास-विकास कॉलोनी हाथरस और मृत युवक राकेश के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई थी। वहीं, अब मृत युवक राकेश के परिजनों ने भी इस मामले में थाना मुरसान में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मृतक के पिता महावीर सिंह निवासी मथू थाना मुरसान ने कहा कि गुरुवार की शाम को उसका बेटा घर से सामान लेने गया था और बाद में वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव बागला अस्पताल में मिला। रिपोर्ट में उसने कहा कि उदयवीर सिंह ने अपने परिजनों और साथियों की मदद से उसके बेटे की हत्या कर दी। यही नहीं, इन लोगों ने गलत तरीके से उसके बेटे का नाम अपनी विवाहित पुत्री की हत्या से जोड़ दिया। रिपोर्ट में महावीर सिंह ने कहा कि उसके बेटे का सावित्री और उसके परिवार से कोई संबंध नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें